10.40 लाख रुपये छीनने के मामले में तीन सिपाही गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के गांधी मैदान के पास बोधगया के सूर्यपुरा गांव के रवि कुमार को बुला कर 10 लाख 40 हजार रुपये छीनने के मामले में सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने गया जिला पुलिस बल के तीन सिपाहियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया. शहर के गांधी मैदान के पास बोधगया के सूर्यपुरा गांव के रवि कुमार को बुला कर 10 लाख 40 हजार रुपये छीनने के मामले में सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने गया जिला पुलिस बल के तीन सिपाहियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से 29400 रुपये बरामद किया गया है. इस मामले को लेकर गुरुवार को पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बोधगया एसटीएफ में पोस्टेड जवान उज्ज्वल कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डायल 112 की पुलिस में पोस्टेड सिपाही संजीव पासवान और इवीएम की सुरक्षा में पोस्टेड गया जिला पुलिस के सिपाही विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आये एसटीएफ जवान उज्ज्वल कुमार जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाने के छरियारी गांव का रहनेवाला है. वहीं, डायल 112 में पोस्टेड सिपाही संजीव पासवान सहरसा जिले कि सिमरी-बख्तियारपुर थाने के हरियो गांव का रहनेवाला है. साथ ही इवीएम सुरक्षा में पोस्टेड सिपाही विक्रम कुमार पटना जिले के धनरूआ गांव का रहनेवाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन