शेरघाटी कोर्ट गोलीकांड के तीन आरोपित आसनसोल इलाके से गिरफ्तार

Updated at : 01 Aug 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
शेरघाटी कोर्ट गोलीकांड के तीन आरोपित आसनसोल इलाके से गिरफ्तार

24 जुलाई को शेरघाटी कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या के आरोपित फोटू खान व उसकी सुरक्षा में लगे सिपाही को गोली मारने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर इलाके में हथियार के गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

शेरघाटी/आसनसोल. 24 जुलाई को शेरघाटी कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या के आरोपित फोटू खान व उसकी सुरक्षा में लगे सिपाही को गोली मारने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर इलाके में हथियार के गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर कुल्टी थाने की पुलिस ने बराकर फांड़ी अंतर्गत लखियाबाद मद्रासीपाड़ा रेलवे पुल के पास से सिंगल शूटर पाइपगन और एक राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है. इधर, कुल्टी थाने की पुलिस ने इसकी सूचना गया पुलिस को दी है. जानकारी के अनुसार, पुलिस की पकड़ में आये आरोपितों में बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सरीमपुर का निवासी तौकीर खान और सिराज सिद्दकी तथा सिकरौल थाना क्षेत्र के बेलन के निवासी मेहंदी हसन शामिल हैं. कुल्टी थाना के अवर निरीक्षक शेख वसीम हुसैन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कुल्टी थाना कांड संख्या 386/24 में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1 बी)(ए)/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है. गुरुवार को सभी आरोपितों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया. जांच अधिकारी बराकर पुलिस फांड़ी के अवर निरीक्षक नुरून नबी ने आरोपितों की सात दिनों की पुलिस रिमांड का मांग की. अदालत ने चार दिनों की रिमांड मंजूर की. पूछताछ में आरोपितों ने कबूल किया कि गया जिले के शेरघाटी कोर्ट में हुए गोलीकांड में शामिल थे. कांड को अंजाम देने के बाद उन्हें कोलकाता जाने का निर्देश मिला था. लेकिन, वे बराकर में रुक गये. बराकर इनकी पुरानी जानी पहचानी जगह है. इसलिए उन्होंने बराकर में ही कुछ दिनों तक रुकने का प्लान बनाया, एक दो दिनों के अंदर ही ये लोग यहां से निकलने वाले थे, लेकिन इससे पहले वे पुलिस के शिकंजे में आ गये. बराकर में स्थित अग्रसेन भवन में वे लोग रुके थे. पुलिस ने यहीं से उन्हें गिरफ्तार किया. कुल्टी थाने की पुलिस ने इसकी सूचना गया पुलिस को दिया है. 24 जुलाई को शेरघाटी अदालत में पेशी के लिए आये हत्या के आरोपी फोटू खान पर पांच बदमाशों ने कोर्ट परिसर में अंधाधुंध फायरिंग की थी. जिसमें फोटू खान को गोली लगी और उसे बचाने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी थी. इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गये. इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि ये तीनों आरोपित वहां से भाग गये. इनके आका के द्वारा इन्हें कोलकाता जाने का निर्देश मिला था. लेकिन वे लोग बरकार में उतर गये. पिछले छह दिनों में इन लोगों ने तीन होटल या लॉज बदले. होटल बदलने की सूचना पर पुलिस को शक हुआ. बुधवार को अग्रसेन भवन में छापेमारी कर तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. इन्होंने हथियार छिपा दिया था. पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर पुलिस ने बराकर फांड़ी अंतर्गत लखियाबाद मद्रासीपाड़ा रेलवे पुल के पास से सिंगल शूटर पाइपगन और एक राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया. रिमांड अवधि में इनके अन्य साथियों के नामों का खुलासा हो सकता है. बराकर में इनके साथी कौन हैं? पुलिस इसकी जानकारी हासिल करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन