बाइक व मोबाइल लूट के तीन आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बाइक सवार एक व्यक्ति से बोधगया के बकरौर गांव के पास बाइक सवार तीन अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर उसकी बाइक व मोबाइल फोन लूट लिये जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बोधगया. गया जंक्शन से अपने घर जाने के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति से बोधगया के बकरौर गांव के पास बाइक सवार तीन अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर उसकी बाइक व मोबाइल फोन लूट लिये जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में बोधगया के डीएसपी सौरभ जायसवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि छह जून को बकरौर के पास एक बाइक सवार की बाइक व मोबाइल फोन लूट ली गयी थी. इसके बाद अनुसंधान के दौरान यह पाया गया कि इस लूट कांड में शामिल अपराधी बसाढ़ी पंचायत के गौर बिगहा गांव के रहने वाले हैं. इसके बाद की गयी छापेमारी में एक आरोपित को बाराचट्टी क्षेत्र व उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपित को औरंगाबाद के एक होटल से गिरफ्तार किया गया. डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपितों की निशानदेही पर तीसरे आरोपित को गौर बिगहा गांव से ही पकड़ा गया. डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपित विपिन कुमार, गुड्डु कुमार व हरदेव यादव गौर बिगहा गांव के ही रहने वाले हैं. इनके पास से लूट की घटना में प्रयुक्त कट्टा , लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ ही लूटे गये मोबाइल को भी एक नाबालिग के पास से बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपितों ने मोबाइल फोन को एक नाबालिग के हाथों बेच दिया था. डीएसपी ने बताया कि अब सिर्फ लूटी गयी बाइक को बरामद किया जाना शेष है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन