ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की हुई मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पहाड़पुर-वंशीनाला स्टेशन के मध्य की घटना
विज्ञापन
फतेहपुर.
गया-कोडरमा रेलखंड स्थित पहाड़पुर-वंशीनाला स्टेशन के मध्य किलोमीटर 438/05-07 के बीच एक युवक का शव बरामद किया गया है. इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने की. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि किलोमीटर 438/05-07 के पास युवक का शव पड़ा हुआ है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पहाड़पुर कैंपिंग ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान सीआर हेमब्रम घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि अप लाइन के किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा.जिसका उम्र लगभग 40 वर्ष होगा. त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना फतेहपुर को सूचित कर व मौके फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी किया गया. शव के तलाशी लेने पर मृतक के पास कोई भी रेलवे यात्रा टिकट या प्राधिकार पत्र नहीं मिला. ना ही कोई पहचान पत्र मिला. घटनास्थल के अगल-बगल गांव में पूछताछ किया गया. लेकिन, शव की पहचान नहीं हो सकीं. स्थानीय थाना द्वारा मौके की कार्रवाई करते हुए डेड बॉडी को घटनास्थल से उठा कर अपने साथ ले गये. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन