पे फोन का कर्मचारी बता खाते से उड़ाये 35 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

शहर के पंतनगर के रहनेवाले अजय कुमार वर्मा के बेटे सौरभ वर्मा के बैंक खाते से साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने 35 हजार रुपये उड़ा लिये

विज्ञापन

गया : शहर के पंतनगर के रहनेवाले अजय कुमार वर्मा के बेटे सौरभ वर्मा के बैंक खाते से साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने 35 हजार रुपये उड़ा लिये. इस मामले में पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित सौरभ ने बताया है भारतीय स्टेट बैंक के बाजार शाखा में उनका खाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जीतू नामक एक व्यक्ति ने अपने आपको पे फोन का कर्मचारी बता कर बातचीत की और उनके खाते से 35 हजार रुपये उड़ा लिये. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. महिला के खाते से निकाले 25 हजार रुपयेगया.

शहर के मखलौटगंज मुहल्ले की रहनेवाले रजिया सुल्तान के खाते से साइबर गिरोह ने 25 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस मामले में पीड़िता ने रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने बताया है कि शहर के एपी कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उनका खाता है. उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिये गये हैं. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन