दुर्घटना में घायल हुए किशोर की इलाज के दौरान रांची में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 7:44 PM
प्रखंड क्षेत्र के हमजापुर वारिस नगर निवासी जाहेदिन खान उर्फ नान्हू खान के चौदह वर्षीय इकलौते पुत्र आजम खान की मौत से घर में कोहराम मच गया है.
आमस. प्रखंड क्षेत्र के हमजापुर वारिस नगर निवासी जाहेदिन खान उर्फ नान्हू खान के चौदह वर्षीय इकलौते पुत्र आजम खान की मौत से घर में कोहराम मच गया है. इकलौते चिराग के बुझ जाने से एक ओर जहां मां इफरा बदर का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पिता भी गहरे सदमे में हैं. बहन अरफा खान व अतिका खान भाई के इंतकाल से फूट-फूट कर रो रहे हैं. मृतक के पिता ने बताया कि करीब एक माह पूर्व बेटा बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका रांची में इलाज चल रहा था. इसी बीच गत दिन अचानक तबीयत काफी बिगड़ गयी और इलाज के दौरान ही रांची में मौत हो गयी. स्थानीय स्टार थर्टी स्कूल के निदेशक अबू अरीबा ने बताया कि आजम पढ़ने में काफी तेज था. उसकी मौत से स्कूल व गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. शोक व्यक्त करने वालों में आमस प्रमुख लड्डन खान, पसावा शेरघाटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, जिला पर्षद प्रतिनिधि बबलू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मो कमरुद्दीन,राजद नेता वसीम अकरम,जदयू नेता वारिस खान, तबरेज आलम,आमिर इमाम, प्रेम प्रकाश मिश्रा और कमलेश कुमार आदि शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










