स्कूल के छात्र की मौत के मामले में शिक्षक दोषी करार

जीडी गोयनका स्कूल के छात्र की मौत के मामले में गुरुवार को अदालत ने आरोपित शिक्षक शुभेंदु कुमार जतति को दोषी करार दिया.
गया. जीडी गोयनका स्कूल के छात्र की मौत के मामले में गुरुवार को अदालत ने आरोपित शिक्षक शुभेंदु कुमार जतति को दोषी करार दिया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय रंजीत कुमार की अदालत ने शुभेंदु कुमार जतति को धारा 304 ( 2) के तहत दोषी करार दिया. अदालत ने इस मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई की तिथि शुक्रवार( 21जून) को निर्धारित की है. गौरतलब है कि 16 फरवरी 2022 को आरोपित शिक्षक शुभेंदु कुमार जतति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी. दर्ज प्राथमिकी में जीडी गोयनका स्कूल के शिक्षक पर यह आरोप है कि शिक्षक द्वारा ���ी गयी पिटाई से स्कूल के छात्र कृष्ण प्रकाश की मौत हो गयी थी. यह मामला चाकंद थाना कांड संख्या 39/ 2022 से संबंधित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










