असम राइफल के जवान की संदिग्ध मौत, ट्रेनिंग पूरा कर लौटा था घर
असम राइफल में एएसआइ के रूप में तैनात 23 वर्षीय आदित्य कुमार की संदिग्ध मौत मंगलवार को हो गयी. उसका उपचार परिजन एक निजी अस्पताल में करा रहे थे, लेकिन जान नहीं बच सकी.
मानपुर. असम राइफल में एएसआइ के रूप में तैनात 23 वर्षीय आदित्य कुमार की संदिग्ध मौत मंगलवार को हो गयी. उसका उपचार परिजन एक निजी अस्पताल में करा रहे थे, लेकिन जान नहीं बच सकी. हालांकि इस मामले में मृतक के परिवार वालों ने कुछ विशेष बताते से परहेज किया. आदित्य फिलहाल नगालैंड के दीमापुर से ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे थे. मूल रूप से मानपुर प्रखंड के भुआलपुर गांव के रहनेवाले रणवीर सिंह का इकलौते बेटा था और वर्तमान में परिवार गया शहर की मगध कॉलोनी में रह रहा है. सूत्रों के अनुसार, घटना गया शहर की मगध कॉलोनी की है. उसे बेहतर उपचार के लिए परिवार वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. उसका पोस्टमार्टम अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में कराया गया और मंगलवार दोपहर शव पैतृक गांव भुआलपुर पहुंचा. आदित्य कुमार अपने माता पिता की इकलौती संतान था. इस हादसे में घर का चिराग बुझ गया. उसके 80 वर्षीय दादा रामपुकर सिंह, पिता रणवीर सिंह व माता रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. आदित्य की बहन को फोन कर बताया था कि घर आने पर परिवार वालों को बड़ा उपहार दूंगा. 10 दिनों पहले छुट्टी से घर लौटा था. इधर, घटना की जानकारी पाते ही असम राइफल रेजिमेंट में तैनात अधिकारी पीके रॉय अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और परिवार वालों को ढाढ़स दिया. इधर, युवा कांग्रेस नेता डॉ. शशि शेखर सिंह,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह,पूर्व मुखिया नागेंद्र सिंह ने परिवार वालों को दुख की घड़ी में सांत्वना दी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए