गया जी में तेजस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने सीखे उद्यमिता के गुर, स्टार्टअप से रोजगार सृजन पर जोर

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी में 'तेजस' पहल के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए. विशेषज्ञों ने स्टार्टअप इंडिया की योजनाओं, उद्यमिता की अवधारणा और बैंकिंग सुविधाओं पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

गया जी हरिदास सेमिनरी स्कूल परिसर में स्थित ऑडिटोरियम में सोमवार को स्टार्टअप इंडिया डीपीआइआइटी की पहल तेजस (ट्रांसफॉर्मिंग इंटरप्रेन्योरशिप थ्रू ज्वाइंट एक्शन एंड सपोर्ट) के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गया पॉलिटेक्निक, आइअीआइ गया, बीसीएमटी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों से अधिक विद्यार्थी एवं युवा शामिल हुये.

विज्ञापन

तेजस के उद्देश्यों व उद्यमिता की अवधारणा पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश

कार्यक्रम में जिला स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर सुशांत कुमार ने तेजस के उद्देश्यों और युवाओं को स्टार्टअप व उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.

बीसीएमटी के निदेशक डॉ नेहा राज सिंह ने पावरपाइंट प्रस्तुति के माध्यम से उद्यमिता की अवधारणा, संभावनाओं तथा सफल उद्यमी बनने के लिए जरूरी कौशल की जानकारी दी.

केंद्र सरकार की योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की मिली विस्तृत जानकारी

डीपीआइआइटी के प्रतिनिधि अंशुल कुमार ने ऑनलाइन प्रस्तुति के माध्यम से केंद्र सरकार की स्टार्टअप व उद्यमिता संबंधी पहलों की जानकारी दी.

वहीं एलडीएम कैलाश कुमार ने बैंक ऋण, वित्तीय सहायता, ऋण आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और सरकारी योजनाओं से जुड़ी बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी.

उद्योग केंद्र ने युवाओं को उद्यमिता योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया

वहीं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हर्षवर्धन लाल ने केंद्र व बिहार सरकार की विभिन्न उद्यमिता योजनाओं और युवाओं के लिए उपलब्ध सहायता की जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वक्ताओं ने युवाओं से किया आह्वान

कार्यक्रम में किलकारी के बच्चों और सर्वोदय फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. वक्ताओं ने युवाओं को अपने विचारों व नवाचारों को उद्यम में बदलकर रोजगार सृजक बनने का आह्वान किया. कार्यक्रम में फैकल्टी, शिक्षक और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन