गया जी : दोस्त को डूबने से बचाया, लेकिन खुद नहीं लौट सका आर्यन, जलाशय में डूबकर हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji News : गया जी के डुमरा गांव में 21 वर्षीय आर्यन की मध्य प्रदेश के जलाशय में डूबने से मौत हो गई. उसने अपने दोस्त को डूबने से बचाया, लेकिन खुद नहीं निकल सका. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के परैया थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब ग्रामीणों को सूचना मिली कि उनके गांव के एक होनहार युवक 21 वर्षीय आर्यन की मध्य प्रदेश में डूबने से मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, आर्यन मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था. वह हाल ही में अपने कॉलेज में हॉस्टल अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए वहां गया हुआ था. बुधवार की शाम आर्यन अपने दो दोस्तों, जयप्रकाश और उदित के साथ पास ही स्थित पोटकी जलाशय में घूमने गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोस्त की जान बचाई, पर खुद गहराई में समाया

भ्रमण के दौरान उसका दोस्त उदित जलाशय के पानी में उतरा, लेकिन अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में डूबने लगा. दोस्त को संकट में फंसा देख आर्यन ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलाशय के गहरे पानी में छलांग लगा दी.

आर्यन ने सूझबूझ से अपने दोस्त उदित को तो सुरक्षित बाहर खींच निकाला, लेकिन अत्यधिक गहराई के कारण वह खुद पानी से बाहर नहीं निकल सका. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे. गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे आर्यन के शव को जलाशय से बाहर निकाला जा सका.

पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर का इंतजार

घटना की खबर सुनते ही आर्यन के पिता सनोज कुमार और अन्य परिजन तुरंत मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए. परिजनों की उपस्थिति में गुरुवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इधर, परैया के डुमरा गांव और आस-पास के इलाकों में युवक की मौत की खबर से हर आंख नम है. वर्तमान में परैया क्षेत्र में आर्यन के पार्थिव शरीर के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि उसे अंतिम विदाई दी जा सके.

Also Read : गया जी के दिघी तालाब में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, 3.35 करोड़ की लागत से तीन महीने में होगा सौंदर्यीकरण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन