जंक्शन पर होगी जवानों की तैनाती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 10:53 PM
गया रेलवे स्टेशन से लेकर परिसर तक सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
गया रेलवे स्टेशन से लेकर परिसर तक सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
गया़
आगामी त्योहार शुरू होने से पहले गया समेत अन्य रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा हाइटेक की जायेगी. इसमें स्पेशल फोर्स की तैनाती की जायेगी. प्रवेश व निकासी द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाये जायेंगे. स्टेशन परिसर में 100 से अधिक जगह चिह्नित की जायेगी, जहां सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जायेगी. डॉग स्क्वायड भी तैनात किया जायेगा. उक्त बातें रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने रेल डीएसपी, रेल इंस्पेक्टर व रेल थानाध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान मंगलवार को कहीं. उन्होंने कहा कि प्रदेशों में रहनेवाले लोग त्योहार के समय अपने घर आते हैं. रेलयात्रियों के साथ-साथ उनके सामानों की सुरक्षा करना हमारी प्राथमिकता है. रेल एसपी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के दौरान लापरवाही करनेवाले पुलिस अधिकारी व जवानों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा रेल एसपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला फोर्स की तैनाती की जायेगी. खुली जगह की बैरिकेडिंग भी की जायेगी. भीड़ को नियंत्रण करने के लिए गया रेलवे स्टेशन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर हेल्प काउंटर भी संचालित किये जायेंगे. रेल एसपी ने बताया कि गया से खुलने व गुजरनेवाली सभी ट्रेनों पर विशेष नजर रखेगी जायेगी. यहीं नहीं, पुलिस की निगरानी में ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा. संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी रेल पुलिस तैनात रहेगी. चोर-उचक्का स्टेशन परिसर नहीं प्रवेश करें, इसकी योजना तैयार की जा रही है. मौके पर रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह, गया सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार, पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी व जवान शामिल रहे.
पूजा स्पेशल ट्रेनों में 20 से अधिक जवानों की होगी तैनाती
रेल एसपी ने कहा कि रेलवे की ओर से रेलवे स्टेशनों से पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू होने वाला है. सभी पूजा स्पेशल ट्रेनों में 20 से अधिक चुनिंदा जवानों की तैनाती की जायेगी. इसकी निगरानी गया के सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार व रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह करेंगे. रेल एसपी ने कहा कि आरपीएफ व रेल पुलिस की एकजुटता के साथ यात्रियों को सहयोग करेंगे. यहीं नहीं, एक-दूसरे को सहयोग करते हुए गया रेलवे स्टेशन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर सर्च अभियान चलायेंगे. सफर के दौरान जवानों की ओर से यात्रियों से फीडबैक लेंगे. फीडबैक के अनुसार भी पुलिस कामकाज करेगी. ट्रेनों के परिचालन शुरू होने से पहले प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम खड़ी होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Gaya Hindi News : यहां गया से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










