शेरघाटी में शिक्षा की नई पहल, रंगलाल +2 विद्यालय बना 'सरस्वती विद्या निकेतन' मॉडल स्कूल
पर्दा हटाकर मॉडल स्कूल का उद्घाटन करते विधायक एवं विधायक का स्वागत करते विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं | Prabhat Khabar Network
शेरघाटी का रंगलाल +2 विद्यालय अब 'सरस्वती विद्या निकेतन' आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित हो गया है. यह पहल सरकारी स्कूलों में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है, जिसमें स्मार्ट क्लास और ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.
Gaya News: बिहार सरकार के शिक्षा मिशन के तहत शेरघाटी अनुमंडल मुख्यालय स्थित रंगलाल +2 विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है. विद्यालय को अब 'सरस्वती विद्या निकेतन' आदर्श विद्यालय के नाम से नई पहचान मिली है. रविवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ने इसका उद्घाटन किया, जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से ऑनलाइन जुड़कर परियोजना का शुभारंभ किया.
आपके शहर में
सरकारी विद्यालयों में मिलेगी आधुनिक शिक्षा
इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. विद्यालय में स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी और अन्य आधुनिक शिक्षण सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे छात्र तकनीक आधारित शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. इससे सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर और बेहतर होने की उम्मीद है.
9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
शिक्षा विभाग के अनुसार मॉडल स्कूल का सबसे अधिक लाभ 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेगा. यहां अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी. इसका उद्देश्य सरकारी और निजी विद्यालयों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता के अंतर को कम करना है.
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अजीत सिंह, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, जय कुमार गिरी, शबाब खान, लोकेश उपाध्याय, डॉ. तरुण कुमार, नंदकिशोर भगत, डॉ. ममता कुमारी, रेणु कुमारी, लीना वाणी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. स्थानीय लोगों ने रंगलाल +2 विद्यालय के मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होने को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. साथ ही विद्यालय के नियमित रखरखाव और बेहतर संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की.
इसे भी पढ़ें: किस्तों में टूट रही है प्रशांत किशोर की पार्टी, बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के तीन और नेता बीजेपी में शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए