गया जी में ड्यूटी के दौरान हादसा: कुर्सी पर बैठ खाना खा रहे गार्ड को रेलवे कार्य में लगे रोड रोलर ने कुचला, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन
रेलवे के कार्य में लगे रोड रोलर से कुचलकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत

शव सड़क पर रख विरोध करते परिजन। प्रभात खबर

गया जिले में रेलवे लाइन चौड़ीकरण कार्य के दौरान एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई. ड्यूटी पर खाना खाते समय अनियंत्रित रोड रोलर ने उन्हें कुचल दिया. परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

Gaya ji News : गया जिले के परैया थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन चौड़ीकरण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में केसीसी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई. ड्यूटी के दौरान भोजन कर रहे गार्ड को कथित रूप से अनियंत्रित रोड रोलर ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

Gaya ji News : ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कोंच थाना क्षेत्र के चतुरी बिगहा गांव निवासी इंद्रदेव यादव उर्फ नेता जी के पुत्र प्रमोद यादव पिछले नौ माह से केसीसी कंपनी में रात्रि पाली के सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे. बुधवार की शाम वह रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे वह कुर्सी पर बैठकर भोजन कर रहे थे, तभी रेलवे लाइन चौड़ीकरण कार्य में लगा एक रोड रोलर अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ गया और उन्हें कुचल दिया.

Gaya ji News : घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी, जांच जारी

हादसा इतना भीषण था कि प्रमोद यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.रोड रोलर की चपेट में आने से उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही परैया थाना पुलिस और डीएसपी सुशांत कुमार चंचल घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Gaya ji News : परिजनों ने जताया संदेह, कार्रवाई की मांग

मृतक प्रमोद यादव तीन भाइयों में मंझले थे और अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गए हैं. परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से घर में मातम पसरा है. परिजनों ने घटना पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

Also Read : गया जी पितृपक्ष मेला 2026: 25 सितंबर से होगा शुभारंभ, 21 कोषांगों के साथ तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन