गया जी : गुरारू में सड़क के गड्ढे में फंसा स्कूली टोटो, पलटने से छात्र घायल; बारिश के बाद बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों की जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के अहियापुर-गुरारू स्टेट हाइवे पर बारिश के कारण बने गहरे गड्ढे में एक स्कूली टोटो पलट गया. इस हादसे में एक छात्र को चोट आई है. स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन

गया जी जिले के अहियापुर-गुरारू स्टेट हाइवे-69 पर बगडीहा मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर स्कूली टोटो सड़क पर बने गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में ज्ञान भारती स्कूल के एक छात्र सोनू कुमार घायल हो गया.

विज्ञापन

बारिश से सड़क पर जलजमाव, गड्ढे में पहिया जाते ही पलटा टोटो

बताया गया कि लगातार बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव हो गया है. जलजमाव के कारण सड़क पर बना गड्ढा और गहरा हो गया है. इसी दौरान स्कूली टोटो का पहिया गड्ढे में चला गया. जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टोटो पलट गया.

छात्र सोनू कुमार के पैर में आई चोट, इलाज के लिए ले जाया गया

हादसे में छात्र सोनू कुमार के बाएं पैर में घुटने के पास चोट लगी. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल छात्र को इलाज के लिए ले जाया गया.

ग्रामीणों की जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network
ग्रामीणों की जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

सड़क खराब होने से हुआ हादसा, स्कूल प्रिंसिपल ने दी जानकारी

इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने बताया कि सड़क खराब रहने के कारण टोटो गड्ढे में चला गया. जिससे वाहन पलटने से एक छात्र घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन