गया जी में पूर्व CM सत्येंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, मगध विश्वविद्यालय में प्रतिमा लगाने की मांग
कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर मगध विश्वविद्यालय परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में मनाई गई. इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पूर्व सीएम सत्येंद्र नारायण सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
आपके शहर में
साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना ने की.
पूर्व सीएम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में विजय कुमार मिट्ठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, रंजीत कुमार सिंह, अर्जुन प्रसाद सहित कई अन्य लोग शामिल थे.
शिक्षा के उत्थान, सादगी और ईमानदारी के लिए जाने गए पूर्व सीएम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबू सत्येंद्र नारायण सिन्हा बिहार में शिक्षा के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे. इनकी ईमानदारी और सादगी की चर्चा हमेशा होती रहती थी.
मगध विश्वविद्यालय की स्थापना में निभाई थी महती भूमिका
मध्य-दक्षिण बिहार के प्रथम मगध विश्वविद्यालय की स्थापना में इनकी महती भूमिका थी. शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.
विश्वविद्यालय परिसर में आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग
इन नेताओं ने मगध विश्वविद्यालय परिसर में बाबू सत्येंद्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग राज्य सरकार एवं मगध विश्वविद्यालय प्रशासन से की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए