गया जी : वजीरगंज में सहयोग शिविर, 15 मामलों की सुनवाई; 10 का मौके पर ही निपटारा

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

गया के वजीरगंज प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं. 15 में से 10 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिनमें जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और जमीन से जुड़े विवाद शामिल थे. इससे स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित हुआ.

विज्ञापन

Gaya News : गया जी जिले के वजीरगंज प्रखंड की कारी एवं कुर्किहार पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. बीडीओ प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर ग्रामीण पहुंचे. शिविर में सबसे अधिक जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र तथा जमीन से जुड़े विवादित मामलों की शिकायतें सामने आईं.

आपके शहर में

विज्ञापन

15 में से 10 मामलों का मौके पर समाधान

कुल 15 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें 10 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया. वहीं, शेष पांच मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजते हुए नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया और संबंधित विभाग से संपर्क करने की जानकारी भी दी.

फोटो सहयोग शिविर में मौजूद ग्रामीण एवं जन्म प्रमाण पत्र वितरण करते बीस सूत्री अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह | Prabhat Khabar Network
सहयोग शिविर में जन्म प्रमाण पत्र वितरण करते बीस सूत्री अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह

स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान का उद्देश्य

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराना रहा. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक ही स्थान पर सुनकर उनके समाधान की पहल की जा रही है.

फोटो सहयोग शिविर में जन्म प्रमाण पत्र वितरण करते बीडीओ प्रभाकर सिंह एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
सहयोग शिविर में जन्म प्रमाण पत्र वितरण करते बीडीओ प्रभाकर सिंह एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

शिविर में कई प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार, स्वच्छता समन्वयक अनिल कुमार सहित बिजली विभाग एवं पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन