गया स्टेशन पर ट्रेन में छूटा यात्री का बैग, RPF ने खोजकर सुरक्षित लौटाया; सामान की कीमत ₹5 हजार

Updated:
विज्ञापन

बैक को लौटा था आरपीएफ की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गाड़ी संख्या 11427 जसीडीह वीकली एक्सप्रेस में यात्री का छूटा बैग RPF गया ने सुरक्षित बरामद कर लिया. रेल मदद 139 पर मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए RPF ने यात्री को ₹5 हजार के सामान वाला बैग लौटाया.

विज्ञापन

गाड़ी संख्या 11427 जसीडीह वीकली एक्सप्रेस में यात्री का छूटा पिट्ठू बैग आरपीएफ गया ने सुरक्षित बरामद कर यात्री को सुपुर्द कर दिया.

विज्ञापन

सासाराम की यात्रा के दौरान गया स्टेशन पर छूटा नीले रंग का बैग

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र निवासी सतीश कुमार पुणे से सासाराम की यात्रा कर रहे थे. गया स्टेशन पर उतरते समय उनका नीले रंग का पिट्ठू बैग कोच संख्या बी-3 की बर्थ संख्या एक पर छूट गया.

रेल मदद 139 पर दर्ज कराई शिकायत, आरपीएफ ने शुरू की खोजबीन

यात्री ने इसकी सूचना रेल मदद के माध्यम से 139 पर दी. शिकायत मिलने के बाद सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से सूचना आरपीएफ पोस्ट गया को मिली. उप निरीक्षक इन्द्र कुमार ने यात्री से संपर्क कर जानकारी ली.

ट्रेन से बैग बरामद कर आरपीएफ पोस्ट पर रखा गया सुरक्षित

इसके बाद ट्रेन में खोजबीन के दौरान बैग बरामद कर आरपीएफ पोस्ट गया में सुरक्षित रखा गया.

पांच हजार के सामान वाला बैग पाकर यात्री ने जताया आरपीएफ का आभार

सूचना मिलने पर यात्री पोस्ट पर पहुंचे. सत्यापन के बाद सउनि सुधीर कुल्लू ने बैग उन्हें सौंप दिया. बैग में रखे सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच हजार रुपये बतायी गयी है. बैग सकुशल पाकर यात्री ने आरपीएफ गया का आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन