प्रिया कुमारी मिस फ्रेशर घोषित

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 6:45 PM

विज्ञापन

गया कॉलेज के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

विज्ञापन

गया कॉलेज के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

वेद प्रकाश व सोनू कुमार संयुक्त रूप से चुने गये मिस्टर फ्रेशर

संवाददाता, गया जी. गया कॉलेज के सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) विभाग में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो सतीश सिंह चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विभागाध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया. इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सतीश सिंह चंद्र ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें अनुशासन, परिश्रम व तकनीकी दक्षता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. विभागाध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सदैव उनके साथ है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करने और अपना सर्वोत्तम देने का आह्वान किया. इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. प्रतियोगिता के आधार पर प्रिया कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया, जबकि वेद प्रकाश व सोनू कुमार संयुक्त रूप से मिस्टर फ्रेशर घोषित किए गये. सभी अतिथियों को डॉ जॉली पांडेय ने धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में डॉ विनोद कुमार सिंह, बर्सर डॉ मार्कण्डेय पांडेय, एनसीसी अधिकारी डॉ संजय तिवारी, डॉ विशाल यादव, डॉ अनूप प्रसाद, कला भारती के पदाधिकारी डॉ पंकज भारती, डॉ मसूद आलम, डॉ शादाब इलियास, डॉ जॉली पांडे, भारती सिंह, मो राशिद, फैजान सरवर, सफिया सुल्ताना, लक्ष्मी प्रसाद, जगदेव, लालदेव सहित आइटी विभाग के स्टूडेंट उपस्थित रहे.

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन