पितृपक्ष मेला नजदीक, गया जी की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे; तीर्थयात्रियों को हो सकती है परेशानी
मुख्य सड़क में बने गड्ढे | Prabhat Khabar Network
पितृपक्ष मेला शुरू होने में एक माह से कम समय शेष है, लेकिन गया की मुख्य सड़कें गड्ढों से भरी हैं. बारिश और जलापूर्ति के पानी के जमाव से सड़क की स्थिति बदतर हो गई है. उपनगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि मेला से पहले मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा.
Gaya Pitru Paksha Mela Road : राजकीय पितृपक्ष मेला के शुरू होने में एक माह से कम समय बच गया है. ऐसे में नगर निगम की ओर से कुछ जगहों पर नाली व रोड मरम्मत का काम शुरू किया गया है. हालांकि, कई जगहों पर मेन रोड में ही सड़क की स्थिति बदतर बनी हुई है.
आपके शहर में
जिला स्कूल से चांद चौरा तक सड़क बदहाल
जिला स्कूल से कोइरोबारी-नौवागढ़ी होते हुए चांद चौरा तक में जगह-जगह रोड में गड्ढे हो गए हैं. माड़नपुर मोड़ पर गांधी चौक के पास हर वक्त रोड खराब ही रहता है. राजेंद्र आश्रम से होते हुए शहमीर तकिया रोड में भी कई जगहों पर ऐसी ही स्थिति बनी हुई है.
जलजमाव बना सड़क खराब होने का मुख्य कारण
इन जगहों पर रोड खराब होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि बारिश व जलापूर्ति का पानी जगह-जगह जमा होता है, जिससे अलकतरा रोड खराब हो जाता है. टिल्हा धर्मशाला रोड में भी एक जैसी ही स्थिति बनी हुई है. मेला के दौरान सबसे अधिक बाहर से आए तीर्थयात्रियों का आवागमन व ठहराव इसी क्षेत्र में होता है.
वाहनों के परिचालन में होगी दिक्कत
मेला के दौरान छोटी गाड़ियों की संख्या भी इस रोड में बढ़ जाती है. इन गाड़ियों को जगह-जगह गड्ढों के चलते चलने में दिक्कत हो सकती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही बार ऐसी गुणवत्तापूर्ण सड़क क्यों नहीं बनाई जाती, जिसका उपयोग लोग वर्षों तक निर्बाध रूप से कर सकें.

उपनगर आयुक्त ने दिया आश्वासन, मेला से पहले काम होगा पूरा
सड़कों की इस स्थिति पर उपनगर आयुक्त शशिकांत ने कहा कि मेला से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और हर जगह मरम्मत का काम शुरू कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए