गया : रात में अचानक भरभराकर गिरा घर, 6 घंटे मलबे में दबे रहे किशुन मांझी, सुबह ग्रामीणों ने पहुंचकर जिंदा निकाला

विज्ञापन

गुरुआ में मकान गिरने से छह घंटे मलबे में दबे रहे वृद्ध ( सांकेतिक तस्वीर )

गया जी में रातभर की मूसलाधार बारिश ने एक बुजुर्ग की जान खतरे में डाल दी. पूरा खपरैल मकान ढह जाने से किशुन मांझी 6 घंटे तक मलबे में दबे रहे. सुबह ग्रामीणों की सतर्कता और मेहनत से उनकी जान बचाई गई.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी जिले में रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने एक बुजुर्ग की जिंदगी को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और मेहनत ने उन्हें नया जीवन दे दिया. यह घटना गुरुआ प्रखंड क्षेत्र की है, जहां शुक्रवार की रात करीब 12 बजे वृद्ध किशुन मांझी अपने खपरैल मकान में गहरी नींद में सो रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

लगातार बारिश से ढहा खपरैल मकान, मलबे के नीचे दबे सो रहे वृद्ध

लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर पड़ गईं और अचानक पूरा मकान भरभराकर ढह गया. मकान गिरते ही किशुन मांझी मलबे के नीचे दब गए.

रात का समय होने और तेज बारिश के चलते आसपास के लोगों को इस हादसे की भनक तक नहीं लगी.

6 घंटे तक मलबे में दबे रहे किशुन मांझी

करीब छह घंटे तक वृद्ध मलबे में दबे रहे. सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली और उन्होंने मकान को जमींदोज देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

बिना देर किए ग्रामीण मलबा हटाने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद किशुन मांझी को मलबे से बाहर निकाला गया.

सांसें चलती देख इलाज के लिए निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

सबसे राहत की बात यह रही कि मलबे से निकालते वक्त भी उनकी सांसें चल रही थीं. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है. चिकित्सकों ने उनकी हालत को चिंताजनक बताया है.

Also Read : गया जी में जीतन राम मांझी का बड़ा बयान- ‘हमें CM नीतीश कुमार ने बनाया, उन्हीं ने हटाया’, सम्राट चौधरी के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

ग्रामीणों की तत्परता से बची जान

इस हादसे से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर सुबह समय पर मलबा नहीं हटाया जाता तो वृद्ध की जान बचाना मुश्किल हो सकता था.

पूरे गांव में वृद्ध किशुन मांझी की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. आसपास के लोगों ने कहा कि उनके सरल स्वभाव और व्यक्तित्व ने उनकी जिंदगी बचा ली.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन