पटना हाईकोर्ट के जज विवेक चौधरी पहुंचे बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर, परिवार के साथ किया दर्शन
पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने बाबा कोटेश्वर नाथ का किया दर्शन | Prabhat Khabar Network
पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने परिवार सहित मेन गांव के बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर का दौरा किया. उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर कमेटी से मुलाकात की.
बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के मेन गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर में शनिवार को पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक चौधरी अपने परिवार के साथ पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने बाबा कोटेश्वर नाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया.
आपके शहर में
मंदिर में पूजा के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भगवान भोलेनाथ की आराधना की. न्यायमूर्ति के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलने पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष झलक देव शर्मा एवं सचिव योगेंद्र शर्मा ने न्यायमूर्ति विवेक चौधरी को बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर से संबंधित लिखी गई पुस्तक भेंट की. कमेटी के सदस्यों ने मंदिर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी.
न्यायमूर्ति के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेलागंज थाना अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया. न्यायमूर्ति के दर्शन के बाद मंदिर कमेटी एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए