पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासी पारा हाई, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Feb 2026 5:30 PM

विज्ञापन

जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री

Pappu Yadav Arrest: पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ गया. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस मामले में कहा, पप्पू यादव को किसी पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया. ज्यादा कुछ इस पर नहीं कह सकते. पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर आज पटना में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Pappu Yadav Arrest: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया. पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस मामले में बयान दिया. जीतन राम मांझी ने कहा, बताया जा रहा है कि पप्पू यादव नीट छात्रा की मौत का मामला उठा रहे थे. इस वजह से उन्हें डायरेक्ट गिरफ्तार नहीं करके किसी पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया.

नीट छात्रा की मौत पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान पप्पू यादव को लेकर ज्यादा कुछ कहने से भी इनकार किया, क्योंकि यह एक कानूनी प्रक्रिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान जीतन राम मांझी ने नीट छात्रा की मौत को लेकर कहा कि मामले में जांच की जा रही है. गृह मंत्री सम्राट चौधरी खुद ही मामले को लेकर गंभीर हैं. पटना पुलिस, एसआईटी, सीबीआई समेत अन्य जांच एजेंसियां जांच में जुटी है.

पटना में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ पटना में कांग्रेस के नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस और पप्पू यादव के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा. इस दौरान कार्यकर्ताओं की तरफ से ‘पप्पू यादव को रिहा करो’ के नारे लगाए गए. पप्पू यादव के बचाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उतर गए हैं.

तेजस्वी यादव ने भी पप्पू यादव का किया बचाव

जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने कहा कि तानाशाही चल रही है. निर्दोषों को फंसाया और दोषियों को बचाया जाता है. कई बार हम लोगों ने सोशल मीडिया पर नीट छात्रा की मौत के मामले को उठाया. विधानसभा में भी हमारे विधायक इस मुद्दे को उठा रहे हैं.

पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है. सांसद को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है. शनिवार की देर रात उन्हें बेऊर जेल लाया गया. यहां एंट्री होने के बाद उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया.

Also Read: बिहार के 3 हजार फर्जी शिक्षकों से करोड़ों रुपए वसूलेगी सरकार, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने क्या कहा?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन