लग्जरी कार से 225 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

डोभी के समेकित जांच चौकी से वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग के टीम द्वारा एक लग्जरी कार से विभिन्न ब्रांड की 225 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया.
डोभी. डोभी के समेकित जांच चौकी से वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग के टीम द्वारा एक लग्जरी कार से विभिन्न ब्रांड की 225 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के रांची के बीआइटी थाना क्षेत्र के रुदीया मोड़ हरिओम सिटी हाउस नं 14 नेवरी विकास निवासी गौतम कुमार शर्मा के रूप में हुई. वाहन जांच टीम में शामिल डोभी समेकित जांच चौकी उत्पाद प्रभारी इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार, प्रमोद कुमार, उत्तम कुमार, अंजन कुमार साह, दिलीप कुमार सहित सैप व गृहरक्षक के जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




