युवती के चोरी गये मोबाइल फोन से फेसबुक पर डाले गये अश्लील फोटो
पीड़ित युवती के बयान पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है
गया. शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती के चोरी गये मोबाइल फोन से उसके फेसबुक पर अश्लील फोटो व वीडिया पोस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना से पीड़ित युवती के बयान पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता ने साइबर थाने की डीएसपी को बताया है कि उनके पास एक मोबाइल फोन था. उस मोबाइल फोन की चोरी सात जनवरी को पटना जंक्शन से हो गयी थी. इस मामले में पटना रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उस मोबाइल फोन में फेसबुक आइडी भी लॉगिंग किया हुआ था. अब उनके फेसबुक आइडी से अश्लील फोटो व वीडिया पोस्ट किया जा रहा है. इससे वह काफी परेशान रहने लगी हैं. इधर, पीड़िता के बयान पर साइबर थाने में केस दर्ज कर पुलिस टीम छानबीन में जुट गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए