ePaper

महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में एनएसजी व एटीएस ने की मॉकड्रिल

Updated at : 21 Aug 2024 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में एनएसजी व एटीएस ने की मॉकड्रिल

एसएसपी आशीष कुमार भारती के निर्देशन में बुधवार को एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस मॉक ड्रिल में सिटी एसपी, एएसपी अभियान, बोधगया डीएसपी, बोधगया थानाध्यक्ष, एटीएस व एनएसजी के वरीय अधिकारी व जवान सम्मिलित हुए.

विज्ञापन

बोधगया. एसएसपी आशीष कुमार भारती के निर्देशन में बुधवार को एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस मॉक ड्रिल में सिटी एसपी, एएसपी अभियान, बोधगया डीएसपी, बोधगया थानाध्यक्ष, एटीएस व एनएसजी के वरीय अधिकारी व जवान सम्मिलित हुए. एसएसपी ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में गया एयरपोर्ट, आइआइएम बोधगया, महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र सहित अन्य प्रमुख स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इसके साथ ही, वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना भी इस अभ्यास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. मॉकड्रिल के दौरान विभिन्न आपातकालीन परिदृश्यों का अभ्यास किया गया व सुरक्षा बलों ने अपनी तत्परता और प्रतिक्रिया क्षमता का प्रदर्शन किया. बुधवार को महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में मॉकड्रिल किया गया व इसमें एनएसजी के साथ मिल कर एटीएस के अधिकारी व जवानों ने अभ्यास किया. बोधगया साइंस सेंटर को कंट्रोल रूम बनाया गया था. सुबह छह बजे प्रशासन को यह सूचना मिली कि महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आतंकियों द्वारा अटैक किया गया है. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी की उसके बाद एटीएस पहुंची. बाद में एनएसजी की टीम एटीएस के साथ मिल कर ऑपरेशन शुरू किया. बताया गया कि सेंटर में छह आतंकी घुसे हुए थे, जिन्हें न्यूट्रलाइज किया गया. हालांकि शाम सात बजे तक ऑपरेशन जारी था. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बोधगया क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर एक बैठक की गयी थी व इसमें सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विमर्श व तैयारी की समीक्षा की गयी थी. अब बोधगया का पर्यटन सीजन भी शुरू होने वाला है व बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा सहित अतिविशिष्ट व्यक्तियों का आगमन भी होगा. ऐसे में उनके कार्यक्रम स्थल व महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा व विशेष स्थिति में उससे निबटने को लेकर मॉक ड्रिल कर अभ्यास किया गया. पूर्व में महाबोधि मंदिर व बांग्लादेश बौद्ध मोनास्टरी में एनएसजी व एसटीएफ के माध्यम से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन