मुंबई मेल से उतर गया यात्री, ट्रेन में छूट गया 13 हजार का मोबाइल; गया RPF ने ऐसे लौटाया फोन
मोबाइल लौटाते हुए आरपीएफ के जवान | Prabhat Khabar Network
गया जंक्शन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत मुंबई मेल में छूटे एक यात्री के 13 हजार रुपये के ओप्पो मोबाइल को सफलतापूर्वक बरामद किया. मोबाइल पर फोन आने के बाद उसकी पहचान हुई और सत्यापन के बाद उसे यात्री के परिजनों को सौंप दिया गया.
Gaya RPF Operation Amanat : गया जंक्शन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत मुंबई मेल में छूटा एक यात्री का मोबाइल बरामद कर सुरक्षित रूप से उसके परिजनों को सौंप दिया.
आपके शहर में
मुंबई मेल के ए-2 कोच में छूटा था यात्री का ओप्पो मोबाइल
आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12322 डाउन मुंबई मेल के ए-2 कोच की बर्थ संख्या 35 पर एक यात्री का ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन छूट गया था. ट्रेन में कार्यरत मार्ग रक्षण दल ने मोबाइल को बरामद कर आरपीएफ पोस्ट गया में जमा कराया.
फोन आने पर हुई पहचान, जबलपुर से अनुग्रह नारायण रोड की कर रहे थे यात्रा
मोबाइल पर फोन आने के बाद आरपीएफ जवानों को जानकारी हुई कि मोबाइल सचिन आर्यन (निवासी भखरुआ मोड़, दाउदनगर, औरंगाबाद) का है. वह जबलपुर से अनुग्रह नारायण रोड तक यात्रा कर रहे थे.
कागजात व पहचान के सत्यापन के बाद सौंपा गया 13 हजार का फोन
सूचना मिलने पर सचिन आर्यन अपनी पत्नी आरती कुमारी के साथ आरपीएफ पोस्ट गया पहुंचे. उन्होंने बताया कि मोबाइल उनकी पत्नी के नाम पर है और वे इसका उपयोग कर रहे थे.
दस्तावेजों और पहचान का सत्यापन करने के बाद करीब 13 हजार रुपये कीमत का ओप्पो मोबाइल सही-सलामत आरती कुमारी को सौंप दिया गया.
मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ के प्रति जताया आभार
अपना खोया हुआ मोबाइल सही-सलामत वापस प्राप्त होने पर यात्री और उनके परिजनों ने आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए