गया जी : ठगी के आरोप में एक साल से फरार जावेद इराकी की तलाश तेज, पुलिस ने पुराने घर पर मारा छापा

Updated:
विज्ञापन
50 लाख की कथित ठगी का आरोपी मैकेनिक अब भी फरार, मकान बेचने के बाद पुलिस को मिला सिर्फ किरायेदार

सांकेतिक तस्वीर

गया जी जिले के शेरघाटी में 50 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक साल से फरार बाइक मैकेनिक मो. जावेद इराकी को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है. पुलिस ने उसके पुराने मकान पर छापा मारा, लेकिन वह पहले ही फरार हो चुका था.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में ठगी और धोखाधड़ी के एक वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे बाइक मैकेनिक मो. जावेद इराकी की तलाश में गुरुवार को शेरघाटी पुलिस ने जेल रोड स्थित उसके पुराने मकान पर छापेमारी की. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुका था. जांच के दौरान यह भी पता चला कि वह अपना यह मकान पहले ही बेच चुका है और वर्तमान में वहां केवल किरायेदार रह रहे हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार, मो. जावेद इराकी पर शेरघाटी और आसपास के क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक लोगों से करीब 50 लाख रुपये की कथित ठगी करने का आरोप है.

व्यापार में निवेश का झांसा देकर की लाखों की ठगी

बताया जाता है कि आरोपी पिछले एक वर्ष से अपने पूरे परिवार सहित लगातार फरार है. मामले को लेकर हमजापुर निवासी अली हैदर खान ने आरोप लगाया कि कोयले के व्यापार में निवेश का झांसा देकर जावेद ने उससे ढाई लाख रुपये ले लिए और बाद में रकम हड़पकर फरार हो गया.

इसी तरह मो. आदिल सहित अन्य कई पीड़ितों ने भी उसके खिलाफ थाने में ठगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के झारखंड के किसी शहर में अपनी असली पहचान छिपाकर रहने की गुप्त सूचना मिली है.

झारखंड में संभावित ठिकानों पर पुलिस की नजर

इस अहम इनपुट के आधार पर पुलिस द्वारा उसके संभावित ठिकानों का लगातार सत्यापन कराया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं.

शेरघाटी थाना के पुलिस अधिकारी अभांस कुमार सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई मुस्तैदी से जारी है.

Also Read : गया जी के दिघी तालाब में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, 3.35 करोड़ की लागत से तीन महीने में होगा सौंदर्यीकरण


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन