गुरुआ में नये अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने संभाला पदभार

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network

गुरुआ अंचल कार्यालय में नवनियुक्त अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पारदर्शी तरीके से जनहित की योजनाओं को पूरा करने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन

फोटो- प्रतिनिधि, गुरुआ गुरुआ अंचल कार्यालय में गुरुवार को नवनियुक्त अंचलाधिकारी ( मनीष कुमार ने विधिवत योगदान देने के बाद अपना पदभार ग्रहण कर लिया. उनके पदभार संभालने के साथ ही अंचल कार्यालय में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार इससे पूर्व नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड में अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे. गुरुआ में योगदान देने के बाद उप प्रमुख नागेंद्र पासवान, भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर प्रसाद समेत कई पंचायत समिति सदस्यों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अंचल क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा की. पदभार ग्रहण करने के बाद अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी.उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान किया जायेगा. साथ ही राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन