गया जी : गुरारू में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण, 300 लोगों को कराया गया भोजन

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच बाटे गए सामग्री | Prabhat Khabar Network

गया जी के गुरारू में बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्माइल टुगेदर इंडिया फाउंडेशन की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई. करीब 300 लोगों को पका हुआ भोजन मिला और जरूरतमंद परिवारों को तिरपाल भी दिए गए, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली.

विज्ञापन

गया जी के गुरारू प्रखंड के महुआइन गांव स्थित महादलित टोले में शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. स्माइल टुगेदर इंडिया फाउंडेशन की ओर से करीब 300 लोगों को पका हुआ भोजन कराया गया. जरूरतमंद परिवारों के बीच तिरपाल का भी वितरण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

भोजन और रहने की समस्या से जूझ रहे पीड़ितों को मिली राहत

बाढ़ से प्रभावित कई परिवारों के समक्ष भोजन और रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. ऐसे में राहत सामग्री मिलने से लोगों को कुछ राहत मिली. ग्रामीणों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की.

आवश्यकता के अनुसार आगे भी जारी रहेगा मदद का सिलसिला

संस्था के सचिव सौरभ कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानी को देखते हुए राहत कार्य चलाया जा रहा है. जरूरतमंद लोगों तक भोजन और आवश्यक सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. आवश्यकता के अनुसार आगे भी प्रभावित परिवारों की मदद की जाएगी.

स्थानीय जनप्रतिनिधि और संस्था के सदस्य रहे मौजूद

इस मौके पर बरोरह मुखिया प्रतिनिधि अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि डॉ पप्पू गोस्वामी, संस्था के संयोजक संदीप पाठक, राम दिनेश सिंह, अनिल पाठक, नीतीश कुमार व अमन मालाकार समेत अन्य लोग मौजूद हुए.

ग्रामीणों के बीच बाटे गए सामग्री | Prabhat Khabar Network
बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच भोजन बांटते संस्था के सदस्यत | Prabhat Khabar Network

जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने का प्रयास

संस्था द्वारा लगातार क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों की पहचान कर उन तक सूखा राशन, भोजन व तिरपाल जैसी जरूरी चीजें पहुंचाई जा रही हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन