कुकरा की वृद्ध महिला का फल्गु नदी में मिला शव, डूबने से मौत
घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के परिवार वाले | Prabhat Khabar Network
गया के कुकरा गांव की 60 वर्षीय महिला सुरजी देवी का शव फल्गु नदी के तट पर मिला. शौच के लिए गई महिला की डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है.
बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरा गांव के देहमाली गली की रहने वाली 60 वर्षीय वृद्ध महिला सुरजी देवी (पति स्वर्गीय विपत साहू) की शव शादीपुर गांव समीप फल्गु नदी पूर्वी तट से मिली है. जानकारी अनुसार मृतक वृद्ध गुरुवार की शाम नदी किनारे शौच को निकली थी. लेकिन वह घर नहीं लौटी.
आपके शहर में
उसकी विधवा बहु उर्मिला देवी ने स्थानीय पुलिस को बताया कि शाम से अपनी सास को खोज रही थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी. इधर स्थानीय पुलिस के सूचना पर शव की शिनाख्त किया.
उर्मिला का कहना है कि नदी में तेज धार के साथ मेरी सास सुरजी देवी की मौत डूब जाने के कारण हो गई और गांव से तीन किलोमीटर दूर तक पानी बहाव में बढ़ती गई. इधर एसआई रोहित रंजन ने बताया कि मृतक परिवार वाले शव को पोस्टमाटर्म कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद लिखित तहरीर पर शव परिजनों को सौंप दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए