बोधगया में जीविका दीदियों के लिए 19 सितंबर को लगेगा महा ऋण शिविर, 151 करोड़ रुपये बांटने का लक्ष्य

विज्ञापन

बोधगया में सम्मान सह समन्वय बैठक में मौजूद बिहार ग्रामीण बैंक और जीविका के अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोधगया में बिहार ग्रामीण बैंक और जीविका की ओर से सम्मान सह समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक में घोषणा की गई कि 19 सितंबर को महा ऋण वितरण शिविर लगाकर जीविका दीदियों को लगभग 151 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया और बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

बोधगया में मंगलवार को बिहार ग्रामीण बैंक एवं जीविका द्वारा सम्मान सह समन्वय बैठक का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जीविका दीदियों तक बैंकिंग सुविधाओं को सरल बनाना और उन्हें विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों को बढ़ाने हेतु ऋण उपलब्ध कराना था.

विज्ञापन

जिला परियोजना प्रबंधक का संबोधन और उद्देश्य

उक्त अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट ने अपने संबोधन में कहा कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए समय पर राशि की उपलब्धता आवश्यक है, और जीविका दीदियों ने जिले में स्वावलंबन के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं तथा सरल ऋण सुविधा के माध्यम से विविध आजीविका गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित कर रही हैं.

सम्मान समारोह में मौजूद अधिकारी  | Prabhat Khabar Network
बोधगया में सम्मान सह समन्वय बैठक के दौरान जीविका दीदी को सम्मानित करते बैंक के अधिकारी.

उन्होंने यह भी कहा कि बैंक और जीविका के बीच बेहतर तालमेल से दीदियों को समय पर वित्तीय सहायता मिलेगी जिससे वे अपने छोटे-छोटे व्यवसायों को विस्तार दे सकेंगी.

महा ऋण वितरण शिविर और 151 करोड़ का लक्ष्य

बैठक में यह आधिकारिक घोषणा की गयी कि आगामी 19 सितंबर को बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा महा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से जीविका दीदियों को लगभग 151 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.

सहायक महाप्रबंधक विकास कुमार ने कहा कि गया जिला उन आरंभिक जिलों में से है जहां से जीविका की शुरुआत हुई थी और बैंक सदैव दीदियों को सुविधा देने को तत्पर है.

ऋण दस्तावेजों की त्वरित प्रक्रिया और नोडल अधिकारी

उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि बैंक की प्रत्येक शाखा में एक विशेष अधिकारी या नोडल जीविका से संबंधित ऋण दस्तावेजों की त्वरित प्रक्रिया के लिए समर्पित रहेगा और ऋण वितरण कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करेगा.

साथ ही, जिले में बड़े पैमाने पर ऋण वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे जिनके माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को समय पर वित्तीय सहयोग मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी.

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान और उपस्थिति

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड परियोजना प्रबंधक तथा फाइनेंशियल इन्क्लूजन नोडल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट, सहायक महाप्रबंधक विकास कुमार, मुख्य प्रबंधक सुमंत कुमार, प्रबंधक सूक्ष्म वित्त बृजेश कुमार, प्रबंधक संचार दिनेश कुमार, नोडल संतोष कुमार सहित बैंक एवं जीविका के वरिष्ठ अधिकारी और सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन