गया कॉलेज का विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 7:32 PM

विज्ञापन

गया कॉलेज का विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता संवाददाता, गया जी मगध विश्वविद्यालय की ओर अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष व महिला वर्ग) का आयोजन जेजे कॉलेज गया में हुआ, जिसमें गया कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है. प्रतियोगिता में खिताब अपने नाम किया. महिला वर्ग में गया कॉलेज की छात्रा अंकिता कुमारी चार अंकों के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता की विजेता बनीं. पुरुष वर्ग में गया कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट सामूहिक प्रदर्शन कर संयुक्त रूप से विजेता का खिताब प्राप्त किया. पुरुष वर्ग में अभिजीत कुमार ने आठ अंकों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया, जबकि अमित कुमार व सत्यम सुरेश ने तीन-तीन अंकों के साथ सराहनीय खेल दिखाया. पुरुष वर्ग में गया कॉलेज की ओर से पुरुष वर्ग में सत्यम सुरेश, अभिजीत कुमार, जयेश कुमार, अमित कुमार व अनिकेत कुमार प्रतिभाग किये. महिला वर्ग में अंकिता कुमारी, वंदना, समृद्धि, शोभा व सोनी ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) सतीश सिंह चंद्र ने विजेता व सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता गया कॉलेज के खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, अनुशासन व खेलों के प्रति समर्पण का परिणाम है. हमारे छात्र-छात्राएं न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि खेल जगत में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का गौरव बढ़ा रहे हैं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में ये खिलाड़ी विश्वविद्यालय, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरायेंगे. एथलेटिक्स सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार ने भी खिलाड़ियों को बधाई देकर कहा कि यह उपलब्धि निरंतर अभ्यास और खेलों के प्रति समर्पण का प्रतिफल है.

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन