तीन बार बन चुकी थी पुलिया, बारिश में चौथी बार फिर बही; इमामगंज के 1 दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

Updated:
विज्ञापन

नदी में तेज पानी आने से वही ह्यूम पाइप की पुलिया | Prabhat Khabar Network

गया जी के इमामगंज में विकास कार्यों की पोल हल्की बारिश ने खोल दी. भुतही नदी पर ह्यूम पाइप से बनी पुलिया चौथी बार बह गई, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है. ग्रामीण स्थायी पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Imamganj Bridge Washed Away (निर्भय पांडेय) : गया जी के इमामगंज प्रखंड की मंझौली पंचायत में विकास कार्यों की पोल हल्की बारिश ने ही खोल दी है. भुतही नदी पर ह्यूम पाइप के सहारे बनाई गई अस्थायी पुलिया इस बरसात में चौथी बार पानी के तेज बहाव में बह गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिया के बह जाने से निजामडीह, जिरवातरी उमान, मल्लाह जोत, बाघा डावर और कलामी समेत एक दर्जन से अधिक गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क बाधित हो गया है. इससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

तीन बार पहले भी बह चुकी है पुलिया, लीपापोती का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ग्रामीणों के अनुसार इस वर्ष बरसात के दौरान उक्त स्थान पर पुलिया का निर्माण पहले भी तीन बार किया जा चुका है, लेकिन हर बार तेज बारिश और नदी के पानी के बहाव में पुलिया बह गई. अब चौथी बार भी यही स्थिति उत्पन्न हो गई है.

ग्रामीणों का आरोप है कि स्थायी समाधान के बजाय बार-बार ह्यूम पाइप डालकर पुलिया बनाने की लीपापोती की जा रही है, जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है.

झमाझम बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर, आवागमन पूरी तरह ठप

समाजसेवी डॉ कृष्ण प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बाद भुतही नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया, जिससे पुलिया चौथी बार बह गई.

उन्होंने कहा कि पुलिया टूटने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.

ह्यूम पाइप के बजाय मजबूत सीमेंटेड पुलिया निर्माण की मांग

उन्होंने कहा कि जब तक यहां ह्यूम पाइप के सहारे अस्थायी पुलिया का निर्माण होता रहेगा, तब तक उसके बहने की समस्या बनी रहेगी.

सरकार को इस स्थान पर मजबूत सीमेंटेड पुलिया का निर्माण कराना चाहिए, तभी ग्रामीणों को बार-बार संपर्क टूटने की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सकेगी.

प्रशासन से ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान कराने की अपील

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द मजबूत और स्थायी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और लोगों को बार-बार की परेशानी से राहत मिले.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन