बोधगया पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु, सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ बुद्ध को किया नमन, कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jun 2020 1:18 PM

विज्ञापन

बोधगया : लॉकडाउन के कारण 75 दिनों के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाबोधि मंदिर बुधवार को खुला. यहां सुबह छह बजे से ही प्रवेश शुरू हो गया. बुधवार को मात्र तीन घंटे के लिए महाबोधि मंदिर खोला गया.

विज्ञापन

बोधगया : लॉकडाउन के कारण 75 दिनों के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाबोधि मंदिर बुधवार को खुला. यहां सुबह छह बजे से ही प्रवेश शुरू हो गया. बुधवार को मात्र तीन घंटे के लिए महाबोधि मंदिर खोला गया.

undefined

महाबोधि मंदिर में चार सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के दर्शन व पूजा किये. करीब 20 प्रतिशत स्थानीय लोगों ने भी महाबोधि मंदिर में पूजा और दर्शन किये. श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध से कोरोना वायरस से मुक्ति की कामना की.

undefined

मंदिर प्रबंधन की ओर से मंदिर के गेट खुलने से लेकर श्रद्धालुओं की एंट्री और पूजा दर्शन तक की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया. बाद में इसे बीटीएमसी के फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया.

undefined

जानकारी मिली है कि तीन घंटे के अंदर ही करीब 500 लोगों ने गतिविधियों को फेसबुक पर शेयर किया है और हजारों लोगों ने देखा है. फिलहाल मंदिर प्रबंधन समिति ने हर दिन सुबह छह से नौ और शाम के चार से छह बजे तक महाबोधि मंदिर में श्रद्धालुओं की इंट्री की इजाजत दी है. इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का भरपूर ख्याल रखा जा रहा है.

undefined

मंदिर परिसर में जानेवाले श्रद्धालुओं को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. बीटीएमसी की सचिव एन दोरजे और मुख्य पुजारी भिक्खु चलिन्दा की मौजूदगी में श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन