प्रधानाध्यापिका पर लगा आरोप, बीइओ ने मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका पर लगा आरोप, बीइओ ने मांगा स्पष्टीकरण

बीइओ ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलागंज. बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के जाहिर बिगहा प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका पर अनियमितता का गंभीर आरोप सामने आया है. ग्रामीणों की शिकायत में कहा गया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता सिन्हा इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर बिना विद्यालय पहुंचे ही प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि उनका घर विद्यालय के समीप ही स्थित है और वे अधिकांश दिनों में विद्यालय नहीं जाती है, बल्कि घर से ही ऑनलाइन हाजिरी बना लेती है. इसके अतिरिक्त विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी अनियमितता और हेराफेरी की शिकायत की गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की उपस्थिति और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी-बीइओ डॉ अभय कुमार रमन ने उक्त प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण की मांग की है. उन्होंने बताया कि शिकायतों की जांच करायी जायेगी और आरोप सही पाये जाने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है तथा अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन