गया जी : रक्षाबंधन पर गुरुआ के बाजारों में रौनक, राखी-मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़; कैसी रही बिक्री?

विज्ञापन

खरीदारी करते ग्राहक | Prabhat Khabar Network

गया जी के गुरुआ के बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष रौनक नजर आई. राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई. दुकानदारों ने बताया कि इस बार राखी और मिठाइयों की बिक्री साधारण रही, लेकिन पर्व का उत्साह चरम पर था.

विज्ञापन

गया जी के गुरुआ, सगाही, भरौंधा समेत विभिन्न बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर गुरुवार को सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई. पर्व को लेकर राखी, मिठाई, कपड़े एवं अन्य पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

राखी और मिठाई दुकानों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए आकर्षक राखियों की खरीदारी की. वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही. बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष रौनक नजर आई.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुआ पुलिस मुस्तैद

पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गुरुआ पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही. थानाध्यक्ष मनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों को विभिन्न चौक-चौराहों एवं प्रमुख बाजारों में तैनात किया गया.

Also Read : गया जी : पुराना बैंक कर्ज है तो ध्यान दें, गुरुआ के 200 लोगों को लोक अदालत में समझौते का मौका

प्रमुख चौराहों पर पुलिस की गश्त और अपील

पुलिस टीम ने बाजारों में लगातार गश्त कर यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी. भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई.

राखी और मिठाइयों की बिक्री पर दुकानदारों की राय

दुकानदारों ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर इस बार राखी और मिठाइयों की बिक्री साधारण रही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन