गया जी : सिंचाई के लिए ट्रांसफार्मर लगे, फिर भी महीनों से बंद; गुरुआ में घरेलू बिजली से खेत सींच रहे लोग

विज्ञापन

बेकार पड़ा ट्रांसफार्मर | Prabhat Khabar Network

गया जी जिले के गुरुआ प्रखंड में सिंचाई विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर महीनों से चालू नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। वे खेतों की सिंचाई के लिए घरेलू बिजली पर निर्भर रहने को मजबूर हैं, जिससे बार-बार ट्रांसफार्मर जल रहे हैं.

विज्ञापन

Gurua Irrigation Transformer : गया जी जिले के गुरुआ प्रखंड के खेसारी, जयबीगहा, मुरही, बिरहीमा, दौलतपुरा, सुकुलखाप सहित कई गांवों में सिंचाई विभाग द्वारा लगाये गये लाइन ट्रांसफार्मर महीनों से चालू नहीं किये गये हैं. इसके कारण क्षेत्र के किसानों को खेतों की सिंचाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घरेलू बिजली पर निर्भर रहने को मजबूर किसान

ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई के लिए लगाये गये ट्रांसफार्मर चालू नहीं होने के कारण किसान घरेलू बिजली सप्लाई वाले ट्रांसफार्मर से ही मोटर चलाकर खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं.

बार-बार जल रहे ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति प्रभावित

अधिक लोड पड़ने के कारण ये ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाते हैं, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती है और किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी बाधित हो जाती है.

अलग ट्रांसफार्मर चालू होने से कम होगा अतिरिक्त भार

किसानों ने बताया कि अगर सिंचाई विभाग द्वारा लगाये गये ट्रांसफार्मरों को जल्द चालू कर दिया जाए तो घरेलू बिजली ट्रांसफार्मरों पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार कम होगा और किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए अलग बिजली व्यवस्था मिल सकेगी.

Also Read : गया जी : पुराना बैंक कर्ज है तो ध्यान दें, गुरुआ के 200 लोगों को लोक अदालत में समझौते का मौका

मुखिया चितरंजन कुमार ने अधिकारियों से लगाई गुहार

बरमा पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार ने किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के जेइ व एसडीओ से गुहार लगाई है. मुखिया ने मांग की है कि वर्षों से बंद पड़े सिंचाई ट्रांसफार्मरों को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई की समस्या से राहत मिल सके और बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या पर भी रोक लग सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन