बोधगया में हादसा, आहर में डूबकर किशोरी की गई जान, जांच में जुटी पुलिस
मगध विश्वविद्यालय थाना.
बोधगया के इटारा गांव में 13 वर्षीय बिंदी कुमारी की आहार में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है.
Gaya ji News : बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित इटारा गांव के नवातरी टोला में गुरुवार की शाम दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की आहर में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया.
आपके शहर में
आहर में डूबने से गई जान
मृतका की पहचान इटारा गांव के नवातरी टोला निवासी स्वर्गीय कैल मांझी उर्फ अनिल मांझी की 13 वर्षीय पुत्री बिंदी कुमारी के रूप में हुई है. गुरुवार की शाम वह किसी कारणवश आहर में चली गई, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई.
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बरामद कर अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि किशोरी के डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को बरामद किया. देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है. हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की आवश्यक जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए