गया जी समाहरणालय में वाटर चिलर शुरू, ग्रामीणों और कर्मियों को मिलेगी ठंडे पेयजल की सुविधा
गया समाहरणालय परिसर में वाटर चिलर का उद्घाटन करते एडीएम शफीक अहमद
गया जी समाहरणालय परिसर में अब लोगों को ठंडे पानी की सुविधा मिलेगी. सेवार्थ फाउंडेशन द्वारा लगाए गए वाटर चिलर का उद्घाटन एडीएम शफीक अहमद ने किया. यह सुविधा दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों और कर्मियों के लिए बहुत उपयोगी होगी.
Gaya Collectorate Water Chiller (संजीव कुमार सिन्हा) : गया जी समाहरणालय परिसर में सेवार्थ फाउंडेशन की ओर से आम लोगों के लिए ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर चिलर एवं पेयजल मशीन स्थापित की गई. इसका उद्घाटन गया जी के एडीएम शफीक अहमद ने फीता काटकर किया.
आपके शहर में
एडीएम शफीक अहमद द्वारा पहल की सराहना
इस मौके पर एडीएम शफीक अहमद ने कहा कि समाहरणालय में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने काम के सिलसिले में पहुंचते हैं, ऐसे लोगों के लिए यह वाटर चिलर काफी उपयोगी साबित होगा.
इससे आम लोगों के साथ-साथ समाहरणालय के कर्मियों को भी ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. उन्होंने सेवार्थ फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए फाउंडेशन के सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद दिया.
सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव का बयान
वहीं, सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव उपेंद्र यादव ने बताया कि समाहरणालय परिसर में दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर चिलर और पेयजल मशीन लगाई गई है.
उन्होंने कहा कि उनके पिता समाजसेवी थे और उनके निधन के बाद वे भी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं.
भविष्य की योजनाएं और अन्य स्थान
उपेंद्र यादव ने बताया कि यह फाउंडेशन की ओर से लगाया गया दूसरा वाटर चिलर है और आने वाले समय में शहर तथा अन्य स्थानों पर भी इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सेवार्थ फाउंडेशन के कई सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए