नौ गोल्ड सहित 27 मेडल जीतकर गया की टीम ओवरऑल चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

गया के तीरंदाजों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. निरंतर निशानेबाजी में सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

गया. गया के तीरंदाजों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. निरंतर निशानेबाजी में सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं. इसी के तहत पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में आयोजित तृतीय राजा कर्ण राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गया के नन्हें तीरंदाजों ने अपना दमखम दिखाया. प्रतियोगिता में गया की टीम नौ गोल्ड, आठ सिल्वर व 10 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियन रही. वहीं दूसरे स्थान पर पिछले बार की चैंपियन टीम बी एसएसए रही. छह से आठ अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज राज ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. इस प्रतियोगिता में राज्य के भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास सहित विभिन्न जिलों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें गया के तीरंदाजों ने अपनी अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी व टीम ओवरऑल चैंपियन बनी. इस मौके पर आर्चरी कोच जय प्रकाश ने कहा कि यह ट्रॉफी नन्हें तीरंदाजों को जाता है, जिन्होंने कठिन परिश्रम किया और गया को ओवरऑल चैंपियन बनाया. सभी बच्चों को बधाई व भविष्य की शुभकामनाएं. गया की टीम के चैंपियन होने पर महानिदेशक खेल प्राधिकरण रविंद्र संकरण, जिला खेल पदाधिकारी नरेश चौहान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ रतन कुमार, कोषाध्यक्ष अंजय कुमार, राकेश कुमार, अखिलेश कुमार, धर्मदेव दास, विवेकानंद भास्कर, सतीश कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन