गया जी: वागेश्वरी गुमटी के पास बनेगा आरओबी, अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू

लोगों को समझाते बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकार | Prabhat Khabar Network
गया जी में वागेश्वरी गुमटी के पास आरओबी निर्माण कार्य शुरू होने वाला है. शुरुआती बाधाओं के बावजूद, 15 मीटर तक बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया है. स्थानीय लोगों की चिंताओं और सरकारी योजनाओं को जानें.
सरकारी जमीन पर आरओबी कामकाज शुरू हो रहा है, बिना मतलब के मुद्दों बनाने पर कार्रवाई की जायेगी
Gaya ji News : गया जी वागेश्वरी गुमटी के पास प्रस्तावित आरओबी निर्माण कार्य शुरू के लिए 15 मीटर तक ही बैरिकेडिंग करने का काम शुरू की जा रही है. दूसरी तरफ दुकानदारों ने कामकाज करनेवाले अधिकारियों से मुआवजा की मांग कर रही है. गुरुवार को इस सड़क मार्ग के किनारे बने मकान और दुकानों से जुड़े लोग विरोधस्वरूप अपनी-अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आये.
काफी संख्या में पुलिस जवान की तैनाती
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारियों और अतिक्रमण हटाने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष अपनी मांगें मजबूती से रखीं. आशंका थी कि कहीं प्रदर्शनकारी गया-मानपुर रेलखंड की ओर न बढ़ जाएं और रेल परिचालन बाधित न हो. इसे लेकर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में जवान वागेश्वरी गुमटी (71ए) के पास तैनात कर दिये गये.
15 मीटर तक ही होगी शुरुआती बैरिकेडिंग
इधर, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता आकाश दीप के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया. अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई वार्ता में यह सहमति बनी कि फिलहाल निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सिर्फ 15 मीटर तक ही सड़क पर बैरिकेडिंग की जायेगी. इसके साथ ही लोगों के आने-जाने के लिए करीब चार से पांच फुट चौड़ा रास्ता छोड़ा जायेगा. ताकि, स्थानीय आवागमन पूरी तरह बाधित न हो. अधिकारियों ने यह भी कहा कि आरओबी के अलाइनमेंट के अनुसार, जिन लोगों की जमीन या मकान अधिग्रहण की जद में आश्येंगे, उनकी जमीन की मापी कर सीमांकन किया जायेगा. हालांकि,अपनी-अपनी जमीन कागजात संबंधित अधिकारियों को सौंपे.
नौ जुलाई से हटेगा अतिक्रमण
सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने वागेश्वरी-पावरगंज रोड पर अतिक्रमण हटाने का आदेश बुधवार को जारी किया था. आदेश के अनुसार नौ जुलाई से 11 जुलाई तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी है. पूर्व सूचना मिलने के बाद गुरुवार को कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया. जबकि जो लोग अब तक नहीं हटा सके हैं, उन्हें अगले दो दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है.
शहर को जाम से राहत देने के लिए बन रहा आरओबी
मालूम हो कि इस सड़क मार्ग पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से आरओबी का निर्माण कराया जाना है. इस परियोजना को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वीकृति मिली थी, जबकि इसका भूमि पूजन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार कर चुके हैं. सरकार की मंशा इस आरओबी के जरिए शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने की है. इधर, कलाली मोड़ के पास हाल में क्षतिग्रस्त हुए बैरियर की जगह अब नया और मजबूत लोहे का बैरियर लगाया जा रहा है। यह कार्य अधिकृत एजेंसी बसंत कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










