राखी खरीदने उमड़ी भीड़ से गया जी में दिनभर जाम, 200 से 5000 रुपये तक बिक रही चांदी की राखी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- गया- बाजार में राखियों की खरीददारी करती बहनें व उनके परिजन | Prabhat Khabar Network

रक्षाबंधन को लेकर गया जी का बाज़ार राखियों, गिफ्ट हैंपर और मिठाइयों से सज गया है. बढ़ती महंगाई का असर खरीदारों पर नहीं दिख रहा, जबकि चांदी की राखियों की कीमतें 200 से 5000 रुपये तक हैं. मिठाइयों और फलों का कारोबार भी सुचारू है.

विज्ञापन

Gaya Ji Raksha Bandhan : भाई-बहन का सबसे पवित्र त्योहार रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त को मनाया जायेगा. रक्षाबंधन को लेकर शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र केपी रोड, धामी टोला, चौक, नयी गोदाम, राजेंद्र आश्रम, अनुग्रहपुरी कॉलोनी, चांदचौरा सहित मुहल्ले स्तर की अधिकतर दुकानें राखियों व गिफ्ट हैंपर से सजी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं सड़क किनारे भी कई अस्थायी राखियों की दुकानें लगी हैं, जहां से बहनों व उनके परिजनों ने गुरुवार को भी मनपसंद राखियों के साथ-साथ गिफ्ट हैंपर, मिठाई व फलों की खरीदारी की. एक साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों के बाजार पहुंचने से पूरे दिन चहल-पहल बनी रही, जिससे जीबी रोड, केपी रोड और धामीटोला में रुक-रुक कर जाम लगता रहा.

महंगाई का असर बेअसर, बाजार में 100 से अधिक डिजाइनों की राखियां उपलब्ध

रक्षाबंधन को लेकर बहनों व उनके परिजनों ने बाजार से मनपसंद राखियों की खरीदारी की. बढ़ती महंगाई का इस त्योहार पर कोई असर नहीं दिखा. जरूरत के अनुसार लोगों ने खुले मन से राखियों व अन्य सामानों की खरीदारी की. इस बार सौ से अधिक डिजाइनों की राखियां कारोबारियों द्वारा बेची जा रही हैं.

फोटो- गया- बाजार में राखियों की खरीददारी करती बहनें व उनके परिजन | Prabhat Khabar Network
रक्षाबंधन को लेकर गया जी के बाजार में राखी की खरीदारी

सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों से चांदी की राखियों का कारोबार प्रभावित

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण इस बार चांदी की राखियों के कारोबार पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा है.

Also Read : बिहारशरीफ : प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत से भड़का आक्रोश, क्लीनिक में तोड़फोड़; NH-20 पर 22 किलोमीटर जाम

बुलियन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि आसमान छूती कीमत के कारण सोने व चांदी से बनी राखियों का कारोबार नहीं के बराबर हुआ है, जबकि चांदी की राखियां इस बार दो सौ से पांच हजार रुपये तक बिक्री के लिए दुकानों में उपलब्ध हैं.

चीनी के दाम बढ़ने के बाद भी नहीं बढ़ीं मिठाइयों की कीमतें

चीनी के दामों में बेतहाशा वृद्धि के बाद भी मिठाई व फल के कारोबार पर कोई असर नहीं है. प्रमोद लड्डू भंडार के प्रोपराइटर प्रमोद कुमार भदानी ने बताया कि चीनी के दामों में वृद्धि होने के बाद भी मिठाई की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है. रक्षाबंधन पर हमारे यहां सबसे कम मात्र 299 रुपये से गिफ्ट हैंपर उपलब्ध हैं.

फल विक्रेता संघ ने जताया ठीक-ठाक कारोबार का अनुमान

वहीं केदारनाथ मार्केट फल विक्रेता संघ के अध्यक्ष महताब आलम ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर फलों की कीमत में मामूली वृद्धि होने से कारोबार काफी ठीक-ठाक हो रहा है.

फोटो- गया- बाजार में राखियों की खरीददारी करती बहनें व उनके परिजन | Prabhat Khabar Network
बाजार में राखियों की खरीददारी करती बहनें व उनके परिजन | Prabhat Khabar Network

फल विक्रेता संघ ने जताया ठीक-ठाक कारोबार का अनुमान

वहीं केदारनाथ मार्केट फल विक्रेता संघ के अध्यक्ष महताब आलम ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर फलों की कीमत में मामूली वृद्धि होने से कारोबार काफी ठीक-ठाक हो रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन