Gaya News : मोबाइल फोन चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Gaya News : रेल पुलिस की टीम ने गया रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग कार्यालय के पास से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.
गया. रेल पुलिस की टीम ने गया रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग कार्यालय के पास से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के रहनेवाले राहुल कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है. रेल थाने में गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक गया रेल थाने से चार बार जेल जा चुका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




