गया में करंट लगने के बाद निजी हॉस्पिटल में युवक की मौत, परिजनों ने काटा बवाल, डॉक्टरों पर लगाया गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

हंगामा करते परिजनों की तस्वीर

जिले के गुरारू बाजार स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Gaya News: (सुमित कुमार) जिले के गुरारू बाजार स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मजदूरी के दौरान 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया युवक

मृतक की पहचान परैया थाना क्षेत्र के बैकटपुर गांव निवासी रामकृत यादव के पुत्र धनंजय यादव के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि धनंजय यादव गुरारू थाना क्षेत्र के मनियार बिगहा गांव में निजी मकान में मजदूरी का काम कर रहे थे. इसी दौरान वह 11 हजार बिजली के करंट की चपेट में आ गये, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये.

निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को गुरारू बाजार स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे.

डॉक्टरों पर लापरवाही और पैसे के लालच का आरोप

आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पैसे के लालच में घायल युवक को समय पर रेफर नहीं किया. लोगों का कहना था कि अगर सही समय पर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया जाता, तो युवक की जान बच सकती थी.

हॉस्पिटल में जमकर हुआ हंगामा

मौत के बाद गुस्साए लोगों ने हॉस्पिटल परिसर में जमकर हंगामा किया. स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया.इस मामले में गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read: गया रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से बाघी बरडीहा स्टेशन पर रुकेगी गया-जमालपुर मेमू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन