Gaya News : वाहन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

Gaya News : अलीपुर थानाक्षेत्र के चैता गांव के समीप बुधवार को एक अज्ञात दुपहिया वाहन की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी. महिला की पहचान चैता गांव के रहनेवाले रामलखन ठाकुर की 70 वर्षीय पत्नी प्यारी देवी के रूप में हुई.

विज्ञापन

टिकारी. अलीपुर थानाक्षेत्र के चैता गांव के समीप बुधवार को एक अज्ञात दुपहिया वाहन की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी. महिला की पहचान चैता गांव के रहनेवाले रामलखन ठाकुर की 70 वर्षीय पत्नी प्यारी देवी के रूप में हुई. मालूम हो कि उक्त महिला किसी कार्य से सड़क पार कर रही थी. इसी क्रम में तेज गति से आ रहे दुपहिया वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन चालक भागने में सफल हो गया. आसपास के जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अलीपुर थाने को दी. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की. आक्रोशित लोगों को समझा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष श्री शर्मा द्वारा परिजनों से लिखित शिकायत की मांग की है. श्री शर्मा ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन