Gaya News : छठ घाट से लौटते ही पेट में उभरे दर्द से व्रती की मौत
Gaya News : गुरुआ थाना क्षेत्र के राजन गांव में शुक्रवार को छठ घाट से भगवान भास्कर की अर्घ देकर लौटी 40 वर्षीय महिला फुलमंती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के राजन गांव में शुक्रवार को छठ घाट से भगवान भास्कर की अर्घ देकर लौटी 40 वर्षीय महिला फुलमंती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. राजन गांव के समाजसेवी रामेश्वर साव उर्फ सेठजी ने बताया कि फुलमंती देवी अपने मायके गया के नैली में छठ पर्व करने गयी थीं. सुबह में भगवान भास्कर की अर्घ देकर घर लौटीं. इसके बाद अचानक पेट में दर्द होने पर निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. लेकिन, थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गयी. तीन बच्चों की मां फुलमंती अपने पति शंकर मिस्री के साथ खेती कर परिवार की जीविका चला रही थीं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए