Gaya News : दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

Gaya News : वजीरगंज-फतेहपुर सड़क मार्ग के कंचनपुर गांव के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

फतेहपुर. वजीरगंज-फतेहपुर सड़क मार्ग के कंचनपुर गांव के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में टनकुप्पा प्रखंड के बरडीहा गांव के एक व्यक्ति का सिर सड़क पर टकराने के कारण फट गया. अत्याधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दोनों बाइकों पर सवार अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया. गया जाने के दौरान फतेहपुर थाना क्षेत्र के एकमा गांव निवासी धीरज कुमार की मौत हो गयी.वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन