Gaya News : टिकारी के बेनीपुर गांव में दो घरों में हुई चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2024 8:07 PM

विज्ञापन

Gaya News : इन दिनों चोरों का आतंक छाया हुआ है. बंद घरों से चोरी की वारदात नहीं रुक रही है. लोगों में भय का माहौल है.

विज्ञापन

टिकारी. इन दिनों चोरों का आतंक छाया हुआ है. बंद घरों से चोरी की वारदात नहीं रुक रही है. लोगों में भय का माहौल है. इसी बीच टिकारी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में दो घरों से हुई चोरी को लेकर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी. पीड़ित द्वारा आठ लाख से ऊपर की चोरी बतायी गयी है. बेनीपुर ग्राम निवासी प्रशांत मिश्रा द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि विगत कुछ दिनों से वे अपने चाचा का इलाज कराने परिवार सहित घर से बाहर थे. विगत 19 दिसंबर को उनके चाचा का निधन हो गया था. 20 दिसंबर को परिवार दाह संस्कार कर जब घर लौटे तो दोनों घरों से सारा सामान गायब मिला. जांच पड़ताल की तो पाया कि दोनों घरों से लगभग 60 हजार नकद सहित कासा व पीतल व धातु के बर्तन, लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण, घर में लगा मोटर सहित अन्य सामान गायब मिले. एक तरफ परिवार को सदस्य की मौत हो जाने का दुख, वहीं दूसरी तरफ चोरी की बड़ी घटना से परिवार के लोग बेहाल हो गये हैं. पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगायी. टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन