गया में एक जून से 20 जून तक चलेगा निशुल्क समर कैंप, एक हजार बच्चे हो सकते हैं शामिल

Updated:
विज्ञापन

समर कैंप का होगा आयोजन

Gaya News: बिहार बाल भवन किलकारी गया द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से 20 दिवसीय समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

Gaya News: (गया से रोशन कुमार की रिपोर्ट)
बिहार बाल भवन किलकारी गया द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से 20 दिवसीय समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का आयोजन किया जा रहा है. यह समर कैंप एक जून से 20 जून तक लगातार संचालित होगा. कैंप में भाग लेने के लिए बच्चों का निशुल्क पंजीकरण जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

निःशुल्क नामांकन की सुविधा

किलकारी प्रशासन ने बताया कि इच्छुक बच्चे अपने माता-पिता के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा पहचान पत्र के रूप में स्कूल आईडी कार्ड, आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र लेकर किलकारी परिसर में पहुंचकर नामांकन करा सकते हैं. बच्चों को इस समर कैंप में विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

34 विधाओं में मिलेगा प्रशिक्षण

समर कैंप में बच्चों को 34 विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इनमें डांस, चित्रकला, हस्तकला, मूर्तिकला, कराटे, कंप्यूटर, स्टोन आर्ट, मधुबनी पेंटिंग, तबला, हारमोनियम, संगीत, ट्रैक संगीत, नाटक, कथक, वॉलीबॉल, विभिन्न खेल गतिविधियां तथा अन्य कई रचनात्मक पाठ्यक्रम शामिल हैं. प्रशिक्षण के लिए गया सहित बिहार और राज्य के बाहर से भी अनुभवी कलाकार एवं प्रशिक्षक आएंगे.

रविवार को होगा भव्य उद्घाटन

किलकारी के प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव, सहायक लेखा अधिकारी गुड़िया कुमारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार एवं सीआरपी सोनम कुमारी ने बताया कि ‘चक धूम-धूम’ समर कैंप का उद्घाटन रविवार को किलकारी परिसर में किया जाएगा. उद्घाटन समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

एक हजार बच्चों के शामिल होने की संभावना

आयोजकों के अनुसार उद्घाटन समारोह और समर कैंप में गया शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग एक हजार बच्चों के शामिल होने की संभावना है. समर कैंप के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और नई विधाओं को सीखने का अवसर मिलेगा.

Also Read: गया में ठनका से युवक की मौत मामले में यूडी केस दर्ज, परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन