Gaya News : अंडा नहीं देने पर सहोदर भाइयों पर चाकू से हमला

Updated:
विज्ञापन

Gaya News : बेलागंज थाना क्षेत्र के बेल्हाड़ी गांव में बदमाशों ने दुकानदार को अंडा नहीं देने को लेकर चाकू से जानलेवा हमला किया है. इसमें दो सहोदर भाई गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

बेलागंज. बेलागंज थाना क्षेत्र के बेल्हाड़ी गांव में बदमाशों ने दुकानदार को अंडा नहीं देने को लेकर चाकू से जानलेवा हमला किया है. इसमें दो सहोदर भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस ने घायल दुकानदार हैप्पी कुमार व विपहैप्पी कुमार को बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जय प्रकाश नारायण अस्पताल रेफर कर दिया है. घायल दुकानदार ने बताया कि बेल्हाड़ी गांव के ही बदमाशों के द्वारा अंडा नहीं देने पर पहले गाली गलौज किया. उसके बाद चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इस संबंध प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर ली है. मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और घटना में शामिल बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. ग्रामीणों ने बताया कि चाकू मारने वाला बदमाश बाइक चोरी मामले में भी कई बार जेल जा चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन